शब्द सूची लाभ चित्रण

लाभ चित्रण

मान लीजिये की आप विदेश में छुटियाँ मानाने की सोच रहे हैं और यात्रा कंपनी द्वारा पैकेज बुक कर रहे हैं। कंपनी आपको एक दस्तावेज देगी जिसमें आपके पैकेज में उपलब्ध सभी चीज़ें शामिल होंगी और कुछ अतिरिक्त चीज़ें भी जिनका आपको भुगतान करना पढ़ सकता हैं।

लाभ चित्रण भी कुछ इस ही तरह काम करता है। इसमें पॉलिसी के सम्बंधित जानकारी होती है। और साथ ही, आपको इस निवेश से क्या प्राप्त होने वाला है जैसे की: कवरेज, प्रीमियम, अवधि, लाभ जैसी जानकारियाँ भी शामिल होती हैं। यह एक ऐसी पुस्तिका है जिसे आप पॉलिसी से सम्बंधित किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त करने के लिए इस्तेमाल कर सकते है।